फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकर्मी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड चीनी मिल वर्कशॉप में गैस कटर से प्लेट कटिंग कर रहा एक मजदूर पाइप फटने से गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। उसका पेट पूरी तरह से झुलस गया है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आननफानन उसे मिल परिसर के अस्पताल में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पाइप पुराना होने के कारण फटा है। उधर मिल प्रशासन घटना को दबाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

रायबरेली के ऊंचाहार में हुई घटना से मिल प्रशासन ने अब तक कोई सबक नहीं लिया है। जिससे जैसे-तैसे मिलों का कार्य हो रहा है। आईपीएल चीनी मिल जरवल में पुराने पाइप लाइन को ही दुरुस्त करवाकर काम शुरू कर दिया गया है। जिससे कर्मचारियों की जिंदगी जोखिम में है। जरवलरोड में स्थित आईपीएल चीनी मिल परिसर में बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास मिल कर्मचारी मानिकचंद (42) ड्यूटी के दौरान गैस कटर से प्लेट कटिंग कर रहा था। इसी दौरान कटर पाइप फट गया और आग लग गई। आग लगने से मानिकचंद का पेट बुरी तरह झुलस गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के अन्य कर्मचारी दौड़े। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आननफानन झुलसे मानिकचंद को मिल परिसर के अस्पताल पर पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन देर शाम तक मिल कर्मी जिला अस्पताल नहीं पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक उसे किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मिल कर्मचारी के झुलसने से परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस मामले में मिल प्रशासन लीपापोती करने में जुट गया है। कोई जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं है। चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक एके सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक गैस कटर का पाइप काफी पुराना था। उसे कई वर्षों से बदला नहीं गया है। जिससे बुधवार को काम करते समय पाइप फट गया।

अमर उजाला ने ऊंचाहार की घटना पर था चेताया
रायबरेली के ऊंचाहार में हुई घटना के बाद अमर उजाला ने खबर का प्रकाशन कर जिले के मिलों में बरती जा रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए प्रशासन को चेताया था। लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा जरवलरोड चीनी मिल के कर्मचारी मानिकचंद को भुगतना पड़ा। अगर चीनी मिलें मानकों की अनदेखी के बीच संचालित कर दी गईं तो किसी बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें