फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयागपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ शनिवार को बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए डीएम को प्रस्ताव की प्रति सौंपी। ब्लाक के 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पर वित्तीय अनियमितताओं और कार्यों में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाते हुए डीएम को अविश्वास प्रस्ताव का हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपा।
विज्ञापन

विकास खंड पयागपुर में वर्ष 2016 में हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी की जगरानी क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। चुनाव के दौरान काफी हंगामा भी हुआ था। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपहरण के मामले में पुलिस ने श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा के घर तक छापेमारी की थी। अब यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद पयागपुर ब्लाक प्रमुख जगरानी के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य एक बार फिर लामबंद होने शुरु हो गए हैं। पयागपुर क्षेत्र के 100 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 70 क्षेत्र पंचायत सदस्य शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने डीएम को अविश्वास प्रस्ताव की प्रति सौंपी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि ब्लाक प्रमुख की ओर से क्षेत्र पंचायत के किसी भी कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। भारी वित्तीय अनियमितताएं बरती गई हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। बीडीसी नत्थूराम, सीताराम, मनीष, शीबू, संजय कुमार, रामनरेश, ननकूलाल, पंकज, माताप्रसाद, दुर्गेश, विवेक पांडेय, फौजदार, पूनम देवी, रुपरानी समेत 70 सदस्यों ने डीएम को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें