फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार व डायरिया से तीन रोगियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया से पीड़ित तीन रोगियों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 11 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन मासूम रोगियों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। खैरीघाट के बसई गांव निवासी शब्बू (10) पुत्र मुख्तार अली को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर में इलाज के दौरान शब्बू की मौत हो गई। श्रावस्ती जिले के सोनवा निवासी राजन (5) पुत्र जयप्रकाश को बुखार के साथ उल्टी-दस्त की शिकायत थी। चिकित्सकों के मुताबिक राजन डायरिया की चपेट में था। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। लेकिन इलाज के दौरान दोपहर बाद शब्बू की मौत हो गई। उधर कोतवाली देहात के झाला गांव निवासी अरबाज खान (एक माह) पुत्र सलमान की भी इलाज शुरू होते ही मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार व डायरिया से पीड़ित 11 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें कोतवाली देहात के कमोलिया बाजार निवासी मोहम्मद आसिफ (7) तथा तिलकपुर इकौना निवासी अभिमन्यु (4) की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें