फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रिम हस्ताक्षर कर ड्यूटी से गायब मिलीं तीन नर्स, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से नदारद मिलीं तीन नर्सों का रोका वेतन
विज्ञापन

विधायक के निरीक्षण में इमरजेंसी कक्ष में लगा मिला ताला, गंदगी देख भड़के
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर विधायक ने सोमवार रात साढ़े 10 बजे सीएचसी पयागपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी कक्ष में ताला लगा मिला। वहीं चारो तरफ गंदगी फैली हुई थी। मरीजों का फर्श पर इलाज हो रहा था। उपस्थिति पंजिका पर तीन नर्स अग्रिम हस्ताक्षर बनाकर ड्यूटी से नदारद मिलीं। इस पर मामले से सीएमओ को अवगत कराया। मंगलवार को सुबह सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिलने पर तीन नर्सों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने सोमवार रात 10:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र परिसर में काफी गंदगी मिली। कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को मामले से अवगत कराया। इसके बाद विधायक ने इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया तो यहां पर ताला लटका मिला। एक भी चिकित्सक के कक्ष में मौजूद न होने पर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में तीन कर्मचारियों के अग्रिम हस्ताक्षर मिलने पर नाराज विधायक ने अव्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारी पर मढ़ी। उपस्थिति पंजिका में महिला स्वास्थ्य निरीक्षक रामावती, स्टाफ नर्स श्रद्धा गौड़, नेहा गुप्ता के अग्रिम तिथि के हस्ताक्षर पाए गए। विधायक की शिकायत पर मंगलवार सुबह सीएमओ डॉ. अरुणलाल ने सीएचसी पयागपुर का निरीक्षण किया। सीएमओ को भी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने वाले कर्मचारी पुन: अनुपस्थित मिले। इस पर तीनों का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें