फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2068 नागरिक नेपाल व 350 पहुंचे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। लॉकडाउन के चलते भारत व नेपाल में फंसे नागरिकों का अपने देशों में पहुंचना जारी है। शुक्रवार को 2068 नेपाली नागरिक और 350 भारतीय नागरिकों ने अपने देश में प्रवेश किया। इस दौरान सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

नेपाल के काफी श्रमिक भारत के विभिन्न प्रदेशों में मजदूरी कर रहे थे। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा तो सरकार ने देश में लॉकडाउन लगा दिया। इससे नेपाल के नागरिक भारत व भारत के नागरिक नेपाल में फंस गए।
दोनों देश की ओर से लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई तो लोगों का अपने देश में जाने का सिलसिला शुरू हुआ। एसएसबी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भारत के विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले 2068 नेपाली नागरिकों ने नेपाल में प्रवेश लिया।
विज्ञापन

वहीं नेपाल के ईंट भट्ठों पर काम करने वाले 350 भारतीय नागरिक अपने देश लौटे। कमांडेंट ने बताया कि सीमा पर सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी को वाहन पर बैठाया गया। इस दौरान पुलिस और एसएसबी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें