फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांट से क्षुब् ध बालक ने घर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। एक बालक ने मां से चिप्स खरीदने के लिए पैसे मांगे। मां ने पांच रुपये देकर चार रुपये वापस देने को कहा। बालक चिप्स खरीदकर दोस्त के साथ घर पहुंचा।
विज्ञापन


मां ने चार रुपये वापस मांगे। न देने पर फटकार लगाई। इससे नाराज बालक मित्र के साथ घर से चला गया। पुत्र के न मिलने पर परिवारीजनों ने कोतवाली में तहरीर दी।

पुलिस ने जीजा के घर से दोनों बालकों को ढूंढकर परिवारीजनों को सौंप दिया है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत भौरहवा सरैया गांव निवासी रामकुमार शुक्ला (9) पुत्र देवीदयाल ने मां से एक रुपये मांगा।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मां ने पांच रुपये का सिक्का देकर चार रुपये वापस मांगे। रामकुमार अपने मित्र विशाल (6) पुत्र विजय शुक्ला के साथ दुकान पर गया।

एक रुपये का चिप्स खरीदने के बाद घर गया। मां ने फटकार लगाते हुए चार रुपये मांगे। इससे नाराज रामकुमार मित्र के साथ खैरीघाट थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी जीजा लालाराम के घर चला गया।

बच्चे के गायब होने से परिवारीजन परेशान होकर कोतवाली पहुंचे। सभी ने रामकुमार के अपहरण की जानकारी कोतवाली में दी। एसपी को भी सूचना दी। एसपी के निर्देश पर तलाश शुरू की गई।

इमामगंज रोड जाने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने रिश्तेदारों व क्षेत्रीय लोगों से संपर्क कर दोनों बालकों को जीजा के घर से बरामद कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें