मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज में गिरिजापुरी-नई बस्ती मार्ग पर एक तेंदुआ सेमल के पेड़ पर चढ़ गया। राहगीरों ने जब पेड़ पर तेंदुए को देखा तो वे वहीं रुक गए।
वाहन के अंदर से ही तेंदुए की फोटो खींची। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल क्षेत्र में अक्सर तेंदुए पेड़ पर चढ़ जाते हैं। ग्रामीण सजगता से रास्ता पार करें।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज अंतर्गत गिरिजापुरी-नई बस्ती मार्ग जंगल के निकट से होकर निकला है। इस पर जंगल से सटे गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
प्रतिदिन की तरह सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को आवागमन कर रहे थे। इसी दौरान मार्ग के किनारे लगे सेमल के पेड़ पर एक तेंदुआ चढ़ गया। इससे आवागमन कर रहे लोग रुक गए। चहलवा गांव निवासी एक ग्रामीण ने चित्र को मोबाइल में कैद दिया।