फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर की घटना के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदसौर की घटना के विरोध में भाकपाइयों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन

बहराइच। मंदसौर की घटना के विरोध में सोमवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों की मौत के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दोषी ठहराते हुए बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता दोपहर में शहर के मोहल्ला जोशियापुरा में स्थित संगठन कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस निकाला गया। मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगुवाई संगठन की उपाध्यक्ष शशिबाला श्रीवास्तव कर रही थीं। जुलूस छावनी, घंटाघर, पीपल चौराहा होते हुए शहीद पार्क पहुंचा। यहां सभा कर प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष शशिबाला ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों की मौत के लिए मुख्यमंत्री दोषी हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालबहादुर लोधी, जिला मंत्री सिद्धनाथ श्रीवास्तव आदि ने सभा को संबोधित करते हुए किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य देने की मांग करते हुए किसानों की बढ़ी आत्महत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही सभी ने मंदसौर के मृतक किसानों के आश्रितों को पांच-पांच करोड़ मुआवजा व घायलों को 50-50 लाख मुआवजे की मांग की। इस मौके पर मोहम्मद शरीफ, रामबचन सिंह, सत्रोहनलाल, कुलेराज, मोथा सिंह, रामआधार, कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें