फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की सुनी पीड़ा, थानेदारों को पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने सुनीं सेवानिवृत्त सैनिकों की समस्याएं
विज्ञापन

थानेदारों को पढ़ाया गुड पुलिसिंग का पाठ

बहराइच। पुलिस लाइंस के सभागार में गुरुवार देर शाम सैनिक सम्मेलन और क्राइम मीटिंग का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवार की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया। इस मौके पर मीटिंग में थानेदारों को भी गुड पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के सभागार में आयोजित सैनिक सम्मेलन और बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने की। सम्मेलन में सेवानिवृत्त सैनिक और उनके परिवार के लोग पहुंचे। एसपी ने उनसे संवाद कर समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद क्राइम मीटिंग शुरू हुई। एसपी ने थानावार अपराधों की समीक्षा करते हुए सभी को गुड पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया। एसपी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में ढिलाई न बरतें। आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए थाने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या सुनें। उसे निराश न लौटना पड़े। अपराध की रोकथाम के लिए टिप्स सुझाते हुए कड़े दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सभी सर्किल के सीओ और सभी थानों के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें