फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर हुई दावत में शामिल 20 लोग क्वारंटीन, लॉकडाउन उल्लंघन का दर्ज किया केस

Sat, 25 Apr 2020 02:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहराइच में हॉटस्पॉट गुलामअलीपुरा में भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन के घर की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। घर में शादी की सालगिरह मनाने के लिए दावत दी गई थी।
विज्ञापन


जिसमें वाहन चालक और रसोइया समेत अन्य लोग शामिल हुए थे। प्रशासन द्वारा बीस लोगों को चिह्नित करते हुए क्वारंटीन कर दिया गया है। उधर पुलिस ने महामारी अधिनियम व लॉकडाउन उल्लंघन के तहत महिला व अन्य 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के गुलामअलीपुरा निवासी भाजपा के पूर्व चेयरमैन की बहू के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनके घर पर शादी की सालगिरह मनाने के लिए दावत दी गई थी।
विज्ञापन


जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। जांच शुरू की गई तो पता चला कि वाहन चालक और रसोइया समेत करीब बीस लोग दावत में शामिल थे। जिसके बाद जिला प्रशासन ने सभी को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज

उधर महामारी के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए दावत दी गई थी। जिस मामले को गंभीरता से लेते हुए दावत में शामिल महिला व 19 लोगों के खिलाफ दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि हनुमानपुरी कॉलोनी में पॉजिटिव महिला के द्वारा गैर जनपद यात्रा करने और बिना अनुमति के पार्टी करने के मामले में महिला व अन्य 19 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम व लॉकडाउन उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें