फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 बीघा फसल जली, आग बुझाते समय किसान झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी/रिसिया। जैतापुर में गेहूं के खेत में आग लगने से दो बीघा फसल जल गई। पड़ोसी किसान आग बुझाने दौड़ा। इससे उसका पैर बुरी तरह से झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रिसिया के पटना घुसियारी गांव में गेहूं के खेत में आग से 12 बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन


हरदी थाना अंतर्गत जैतापुर गांव निवासी शमीम व यासीन का खेत आसपास है। रविवार सुबह शमीम के खेत में आग लग गई। शोर सुनकर पड़ोसी गांव बिसवा निवासी संतोष सिंह (32) आग बुझाने के लिए दौड़ा, लेकिन उसके पैर में चप्पल न होने से दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए।

संतोष को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आग लगने से शमीम व यासीन की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। उधर, रिसिया थाना अंतर्गत पटना घुसियारी गांव निवासी सीताराम के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन


ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते तब तक आग ने पड़ोसी किसान नैमुद्दीन, गुरुशरण, हीरा, जगन्नाथ, समीउल्ला के खेत को भी चपेट में ले लिया। सभी ग्रामीणों की 12 बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जयदीप दूबे पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें