फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसवां के पास पुल टूटा, आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के रजबहा पर बिसवां गांव के निकट पुल बना था। नौ दिन पूर्व एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलने पर पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पुल पर आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों ने सूचना सरयू विभाग के एक्सईएन को दी। इसके बाद भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


आठ गांवों की 30 हजार से अधिक की आबादी का आवागमन प्रभावित है। बहराइच-भौंरी संपर्क मार्ग पर बिसवां गांव के निकट सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम पर पुल स्थित है। नौ दिन पूर्व पुल टूट गया। संयोग से उस समय लोगों का अधिक आवागमन नहीं था। इससे बड़ी घटना होने से बच गयी।

इसकी सूचना ग्रामीणों के साथ क्षेत्रीय ग्राम प्रधान ने एक्सईएन को दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुल से आवागमन करने वाले आठ गांवों के लोगों का रास्ता बंद हो गया है। लगभग 30 हजार की आबादी प्रभावित है। लोग जिंदगी खतरे में डालकर दवा व अनाज खरीदने इसी पुल से पैदल जा रहे हैं।
विज्ञापन


सरयू विभाग के अधिकारियों के ध्यान न देने से बिसवां, भौंरी, सिपहिया, चरीगाह समेत कई गांव के लोग परेशान हैं। इस मामले में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व सरयू विभाग के एक्सईएन को पत्र भेजकर पुल निर्माण कराने की मांग की है। पुल निर्माण न होने पर सभी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी महसी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तलब कर विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें