फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तहसील मुख्यालयों में बनेंगे अग्निशमन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में नानपारा को छोड़कर अन्य तहसील मुख्यालयों पर अग्निशमन केंद्र स्थापित नहीं है। इसके कारण प्रति वर्ष गर्मी के महीने में आग की लपटें कहर बरपाती हैं। इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिले की तीन तहसीलों में अग्निशमन केंद्र स्थापना को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


जिले के 14 विकासखंडों की आबादी 41 लाख से अधिक है। जिला मुख्यालय से विभिन्न क्षेत्रों की दूरी 60 से 120 किलोमीटर तक है। ऐसे में अग्निकांड की घटनाओं पर जिला मुख्यालय से अग्निशमन वाहन और कर्मचारी मौके पर भेजे जाते हैं।

इस कारण दमकल तब पहुंचता है, जब आग पर लोग काबू पा लाते हैं या गांव के गांव जलकर राख हो जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए तहसील मुख्यालयों पर अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए क्षेत्र के लोग अरसे से आवाज उठा रहे थे। इस पर शासन ने तहसील मुख्यालयों पर जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


उसी के तहत महसी, कैसरगंज और पयागपुर में बीते माह जमीन की चिन्हींकरण कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 62 अग्निशमन केंद्रों के स्थापना की घोषणाएं की।

इनमें बहराइच के भी तीन अग्निशमन केंद्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत पयागपुर, महसी और कैसरगंज में नए अग्निशमन केंद्र स्थापित होंगे। भवन निर्माण के साथ संसाधनों की भी समुचित व्यवस्थाएं की जाएंगी।

इन तहसीलों में यहां होगा निर्माण
पयागपुर में विशेश्वरगंज ब्लॉक के शेखापुर में अग्निशमन केंद्र स्थापित होगा। कैसरगंज में तहसील मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत हसना ऐनी हतिन्सी में अग्निशमन केंद्र के लिए जमीन चिन्हित की गई है। महसी में भी तहसील मुख्यालय पर जमीन चिन्हित हुई है।

एक एकड़ में होगा निर्माण
तीनों तहसील क्षेत्रों में केंद्र स्थापना के लिए जमीनें मिल गई हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। लगभग एक एकड़ जमीन चिन्हित है। बजट मिलते ही निर्माण की कवायद शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन

-शिवकुमार मिश्रा, अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें