फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत, आज हो सकती बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से जिला धुंध की आगोश में रहा। दोपहर में धूल भरी तेज हवा चली। बूंदाबांदी भी हुई। पूरे दिन बादल छाये रहे।
विज्ञापन


जिसके कारण पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। मौसम पूरे दिन खुशनुमा रहा।

तराई में बीते एक सप्ताह से सूरज की तपिश से जनजीवन अस्तव्यस्त था। चिलचिलाती धूप में घर के बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।

हालात यह थे कि पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन घनी धुंध छायी रही। लग रहा था कि आंधी आएगी।

दोपहर में धूल भरी तेज हवा चली। एक बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हुई। आधे घंटे बाद बूंदाबांदी का दौर थम गया। बदली हवा और धुंध के कारण पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 35 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन


घर से निकलने वालों को काफी राहत का एहसास हुआ। फसल अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

आज हो सकती बारिश
फसल अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तराई का मौसम अचानक बदल गया है।

बुधवार को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक गरज-चमक के साथ तेज हवा के बीच बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद रात में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम बिगड़ने से किसान परेशान
अचानक मौसम बिगड़ने से जिले के किसान परेशान हो गए हैं। इस समय गेहूं की कटाई का दौर चल रहा है। खेतों में गेहूं की फसल पकी खड़ी है। ऐसे में अगर पानी बरसा तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें