बहराइच। भाई की डांट से क्षुब्ध होकर स्नातक की छात्रा बुधवार सुबह घाघरा घाट पुल पर पहुंच गई। वह पुल से नीचे कूदने की कोशिश कर रही थी कि तभी पुलिसकर्मियों ने छात्रा को पकड़ लिया। पूछताछ में घरेलू विवाद सामने आया है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी 21 वर्षीय युवती एक महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। बुधवार सुबह घरेलू मामलों को लेकर छात्रा का भाई से विवाद हो गया।
इस पर भाई ने काफी डांट। भाई की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने आत्महत्या करने की सोची। वह रोडवेज बस पर सवार होकर जरवलरोड अंतर्गत घाघराघाट पुल के निकट पहुंच गई।
इसके बाद वह पुल की ओर बढ़ने लगी। पुल पर मौजूद चौकीदार फूलचंद को शक हुआ तो उसने थाने को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने महिला सिपाहियों के साथ पहुंचे।
नदी में कूदने की कोशिश कर रही छात्रा को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने भाई से विवाद व आत्महत्या के लिए घाघराघाट आने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि परिवारीजनों को बुलवाकर छात्रा को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।