फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाई ़

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं : डीएम
विज्ञापन

बहराइच। नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी अजय दीप सिंह व पुलिस अधीक्षक जुगल किशोर ने बैठक की। बैठक में प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों, आरओ, एआरओ तथा प्रभारी अधिकारियों को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने की जानकारी दी गई। निर्देश दिया गया कि सभी होर्डिंग, बैनर, कटआउट व अन्य प्रचार सामग्री को सार्वजनिक स्थानों से तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में शस्त्र जमा करने की स्थिति, निरोधात्मक कार्रवाई, अवैध शराब पर प्रभावी रोकथाम, धारा 144 का कड़ाई से अनुपालन, मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता, मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था आदि की गहन समीक्षा करते हुए विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने निर्देश दिया कि बिना अनुमति के कोई अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी निष्पक्ष होकर आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन करेंगे। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप, ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर एसपी शुक्ल, महसी नागेंद्र कुमार, कैसरगंज पंकज कुमार, पयागपुर गुलाम सरवर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी अधिकारी, आरओ, एआरओ, थानाध्यक्ष व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें