फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की मनमानी से बाढ़ का सामना कर रहा बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। नेपाल की मनमानी के चलते बहराइच व अन्य जिलों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए शीघ्र ही समुचित इंतजाम किए जाएंगे। 2022 तक सभी को मकान मुहैया कराना प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात जिले के प्रभारी मंत्री व श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने की। वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण पर बहराइच आए थे।
विज्ञापन

जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुख्यमंत्री को दौरा करना था। लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अचानक निरस्त होने के चलते जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम तय कर दिया गया। महसी के ऐरिया में सभा का आयोजन हुआ। यहां पर पहुंचे प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल की मनमानी के चलते बहराइच, गोंडा व अन्य जिलों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मनमाने तरीके से नेपाल से पानी छोड़ा जा रहा है। इस मामले में सरकार से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने समुचित तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, विधायक सुरेश्वर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

बाढ़ व कटान पीड़ितों को बांटा राहत सामग्री
सभा के बाद प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद ने 400 पैकेट खाद्यान्न का वितरण बाढ़ व कटान पीड़ितों को किया। 74 कटानपीड़ितों को 4100-4100 रुपये की गृह अनुदान सहायता राशिका चेक प्रदान किया। जबकि बाढ़ में डूबकर दम तोड़ने वालेअटोडर निवासी रितेश के पिता पवन को चार लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मध्य चली गईं राज्यमंत्री
कार्यक्रम के बीच में ही राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से अचानक बुला लिया गया है। इतना कहने के बाद वह कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें