फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से अंधेरे में तीन हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन से अंधेरे में तीन हजार आबादी
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं बदला गोपचंदपुर का ट्रांसफार्मर
तेजवापुर (बहराइच)। गोपचंदपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर सात दिन पूर्व फुंक गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की। लेकिन शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है, जिससे तीन हजार की आबादी बिजली-पानी के लिए तरस रही है। परेशान ग्रामीणाें ने एक्सईएन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

तेजवापुर विकासखंड अंतर्गत गोपचंदपुर गांव में 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से गांव की तीन हजार आबादी को बिजली सप्लाई की जाती है। गांव निवासी लवकुश तिवारी, मनोज कुमार, अतुल तिवारी, ननकऊ, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि सात दिन पूर्व ट्रांसफार्मर अधिक लोड व ट्रिपिंग के कारण फुंक गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की। जेई ने दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। लेकिन सात दिन बीत गए हैं। अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है, जिससे तीन हजार की आबादी बिजली-पानी के लिए तरस रही है। परेशान ग्रामीणों ने एक्सईएन से शिकायत की है। इस मामले में अधिशासी अभियंता विद्युत आरिफ अहमद का कहना है कि प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। जेई से बात कर ट्रांसफार्मर बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें