फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवरियों के रुकने की करें व्यवस्था
विज्ञापन

बलहा विधायक ने डीएम को लिखा पत्र
नानपारा (बहराइच)। सावन माह में नगर के शिव मंदिरों पर कांवरियों द्वारा जलाभिषेक करने की व्यवस्था व सुरक्षा संबंधी बैठक नव युवक कांवरिया संघ के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली परिसर में हुई। बैठक में बलहा विधायक ने कांवरियों की सुरक्षा व सड़क मार्ग को दुरुस्त कराने को लेकर डीएम व एसडीएम को पत्र दिया।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी एसपी शुक्ला व क्षेत्राधिकारी एसके यादव की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बलहा विधायक अक्षयवरलाल गोंड ने सावन में शुरू होने वाले जलाभिषेक में कांवरियों के जल लाने और ले जाने, विश्वनाथ मंदिर से तकियाघाट जाने वाले मार्ग की मरम्मत, कांवरियों के रुकने के लिए घाट पर रैन बसेरा, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, चिकित्सा व्यवस्था और घाट पर नाव व गोताखोर आदि व्यवस्था संबंधी पत्र जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी नानपारा को दिया। एसडीएम व सीओ ने कांवरियों के जलाभिषेक मार्गों की जानकारी देते हुए रास्तों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। उप जिलाधिकारी व सीओ ने कांवर यात्रा के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्रभारी निरीक्षक आलोक राव से लेते हुए यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने कांवर यात्रा के दौरान नगर व अन्य स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी व नगर में भारी वाहनों के रूट डायवर्जन की जानकारी देते हुए यात्रा में पुलिस बल का सहयोग करने की बात कही। बैठक में कांवरिया संघ के जिलाध्यक्ष जगतराम पटेल, पिंटू गुप्ता, दिलीप जायसवाल, मनीष मदेशिया, छत्रपाल, बुद्धि सागर, नागेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें