फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचेहरी के लाकअप में बंदियों के पास मिला मोबाइल और गांजा, हेड मोहर्रिर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी लॉकअप में बंदियों के पास मिला मोबाइल व गांजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। एसपी ने बुधवार दोपहर अचानक दीवानी कचहरी के लॉकअप पर छापेमारी की। लॉकअप बंद करके उसमें सघन चेकिंग की गई तो एक बंदी के पास मोबाइल और दूसरे के पास गांजा बरामद हुआ। इस पर एसपी ने कचहरी लॉकअप के प्रभारी हेड मोहर्रिर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी में पेशी पर आने वाले बंदियों व कैदियों से मुलाकात के बहाने उन्हें अवैध सामग्री पहुंचाने की शिकायत एसपी को मिल रही थी। इस पर बुधवार दोपहर एसपी सुनील सक्सेना अचानक सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र और अन्य पुलिस अफसरों के साथ कचहरी स्थित पुलिस लॉकअप पहुंच गए। उन्होंने गेट बंद कराकर लॉकअप में मौजूद सभी बंदियों की सघन तलाशी कराई। इस पर बंदी अशोक शर्मा पुत्र बृजेश शर्मा के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं, एक अन्य बंदी राहुल सिंह पुत्र आनंद सिंह के पास से गांजा बरामद हुआ। इस पर एसपी भड़क उठे। उन्होंने पेशी पर आने वाले सभी बंदियों के अभिलेखों की भी गहन छानबीन की और लॉकअप के प्रभारी हेड मोहर्रिर कन्हैया सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी कमलेश दीक्षित को करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें