फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत के समय महिलाओं की मदद को पहुंचेगी रेस्क्यू वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसीबत में महिलाओं की मदद को पहुंचेगी रेस्क्यू वैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। अब किसी प्रकार के शोषण व हिंसा की शिकार महिलाओं को तत्काल एक ही छत के नीचे पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने को रेस्क्यू वैन मौके पर पहुंचेगी। हेल्पलाइन वैन को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम अजय दीप सिंह व सीडीओ राकेश कुमार ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित 181 वूमेन हेल्पलाइन रेस्क्यू वैन अस्पताल, थाना आदि स्थानों पर भ्रमण करेगी। जिले में संचालित आशा ज्योति केंद्र व 181 वूमेन हेल्पलाइन की मॉनीटरिंग जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव करेंगे। डीएम ने कहा कि 181 टोल फ्री नंबर है। महिला हेल्पलाइन पर कोई भी महिला एवं बालिका जो विषम परिस्थितियों में हो अथवा उसे किसी भी अन्य समस्या हो तो वह मदद पा सकेगी। उन्होंने कहा कि, यदि महिला ऐसी परिस्थिति में है, जिसमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उसे मदद करना आवश्यक है तो हेल्पलाइन के साथ संबद्ध जीपीएस सिस्टम युक्त रेस्क्यू वैन की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद करेगी। रेस्क्यू वैन में एक प्रशिक्षित महिला सुगमकर्ता के साथ महिला पुलिस आरक्षी भी तैनात रहेंगी। आवश्यकता पड़ने पर पीड़िता को आशा ज्योति केंद्र में रहने की सुविधा दी जायेगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. अरुण लाल, डिप्टी कलेक्टर मंगलेश दुबे, डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार गौड़, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव, काउंसिलर वंदना, रचना, शालिनी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें