फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन में दो बार फुंका मोतीपुर गांव का ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर में 11 दिन से अंधेरे में तीन हजार लोग
विज्ञापन

मोतीपुर (बहराइच)। मोतीपुर गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर 10 जून को फुंक गया था। शिकायत पर पावर कार्पोरेशन की ओर से 12 जून को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। विद्युत सप्लाई शुरू होते ही ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे तीन हजार की आबादी बिजली-पानी के लिए तरस रही है। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान ने चंदा एकत्रित कर ट्रांसफार्मर केंद्र पर भेजे जाने की बात कही है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर में 10 जून को ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की तो 12 जून को दोपहर में ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जैसे ही बिजली सप्लाई शुरू हुई, वैसे ही अधिक लोड व ट्रिपिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस पर गांव निवासी मोहम्मद आदिल, नईम, राजेश गुप्ता, इम्तियाज अंसारी, हेमराज, वहाब आदि ने जेई से शिकायत की। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे तीन हजार की आबादी बिजली पानी को तरस रही है। वहीं ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए ग्राम प्रधान से गुहार लगाई। इस पर ग्राम प्रधान ने चंदा लगाकर ट्रांसफार्मर मंगवाने की बात कही। चंदा एकत्रित न होने से अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लाया जा सका है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। सभी ने एक्सईएन को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन आरिफ अहमद का कहना है कि जेई ने इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी थी। अब जानकारी मिली है। जल्द ही गांव में नया ट्रांसफार्मर भिजवाया जाएगा। वहीं प्रधान की ओर से चंदा लगाकर ट्रांसफार्मर मंगवाने की बात पर जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें