फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 शिक्षकों का रोका वेतन

Thu, 06 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
रामपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षक।
विज्ञापन
जिले के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही थम नहीं रही है। दो दिन में बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने मुआयना किया तो पांच विकास खंडों में 18 शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मी ड्यूटी के प्रति लापरवाह मिले। इन सभी का वेतन रोकते करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि स्कूलों की व्यवस्था जांचने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया था। इसके अलावा वह स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। बीएसए ने बताया कि दो दिनों में निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर लापरवाही मिली है।

इनमें चित्तौरा के पेड़वा प्राथमिक विद्यालय में साफ-सफाई और छात्र संख्या कम होने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक गायत्री देवी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। इसके अलावा महसी विकास खंड के कपूरपुर जूनियर विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक रेखा देवी, सहायक अध्यापक मुकेश कुमार चक्रवर्ती, कपूरपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक अंजू मिश्रा, बेबी सिंह, नीलम का वेतन रोका गया है। वहीं, ब्लॉक तेजवापुर के जूनियर विद्यालय रमपुरवा में प्रधान शिक्षिका कृष्णा देवी, सहायक पूनम चौहान व अनुचर आनंद कुमार का वेतन रोकने की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


जबकि कैसरगंज के प्राथमिक विद्यालय ऐनी अलहियापुर में सहायक अध्यापक शिवमंगल यादव, रामराज मौर्य, शिखा अवस्थी, जरवल देहात के प्राथमिक विद्यालय में तैनात गजाला मोईज, तूलिका श्रीवास्तव, अनुपम वर्मा व जरवल के प्राथमिक विद्यालय झुकिया की प्रधानाध्यापिका सरिता देवी, अमृता टोडरिया, सहायक रामेंद्र कुमार मौर्य के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई हुई है।

सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उधर, बीएसए ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जरवल में जांच के दौरान लापरवाही मिली। जिससे यहां पर वार्डेन समेत सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें