फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान की शिकायत करने वालों पर डीएम-एसपी ने बरसाईं लाठियां

Sat, 05 Dec 2015 10:28 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया के निबिया हुसैनपुर में फर्जी वोटिंग की शिकायत करने वाले ग्रामीणों पर पहुंचते ही डीएम व एसपी ने लाठीचार्ज करा दिया। इससे लोग आक्रोशित रहे। एसओ रामगांव पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए ग्रामीण विरोध कर रहे थे। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने मीडिया कर्मियों के कवरेज करने के दौरान भी बदसलूकी की। तीन घायलों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


विकास खंड रिसिया में तीसरे चरण के तहत मतदान शनिवार को हो रहा था। मतदान के दौरान नरसिंहडीहा गांव में फर्जी वोटिंग की जा रही थी। बिना पहचान पत्र के एक प्रत्याशी निजामुद्दीन के बताने पर पीठासीन अधिकारी कुछ लोगों के वोट डलवा रहे थे। इसकी शिकायत लोगों ने प्रशासन की थी। सूचना मिलने पर रामगांव थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने शिकायत करने वालों पर ही लाठी बरसानी शुरू कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर एसओ का घेराव कर लिया। सभी एकपक्षीय कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।

लाठीचार्ज की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अभय कुमार व पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा मौके पर पहुंच गए। डीएम-एसपी ने भी पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। इससे लोग और आक्रोशित हो उठे। लगभग एक घंटे तक मतदान केंद्र पर अफरातफरी रही। पुलिस के लाठीचार्ज में गांव निवासी अकबर, नजीर, अनूप, रहमततुल्ला, ललुआ आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें