फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भारत-नेपाल सीमा पर 175 पेटी कोल्ड ड्रिंक पकड़ी

Sun, 05 Apr 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा पकड़ा गया आरोपी व बरामद कोल्ड ड्रिंक । -स्रोत : एसएसबी
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने शुक्रवार को बिना वैध कागजात के नेपाल ले जाई जा रही कोल्ड ड्रिंक से भरा पिकअप पकड़ लिया। वाहन से 175 पेटी कोल्ड ड्रिंक बरामद होने के बाद उसे जब्त कर कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन




एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय के निर्देशन में इंडो-नेपाल सीमा पर सघन निगरानी हो रही है। इसी के तहत शुक्रवार को रुपईडीहा स्थित व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर जवान नियमित चेकिंग कर रहे थे। तभी एक पिकअप बैरिकेड की ओर आता दिखा।


ड्यूटी पर तैनात जवानों ने पिकअप को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने संकेत को नजरअंदाज करते हुए गाड़ी तेज गति से बैरिकेड के पार कर दी। इस पर जवानों ने घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया।
विज्ञापन



पूछताछ में चालक रामबक्स ने बताया कि गाड़ी में कोल्ड ड्रिंक लदी है, जो पिंटू प्रधान की है, लेकिन जब उससे नेपाल ले जाने के लिए कस्टम से जुड़े कागजात मांगे गए तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।


जांच के दौरान वाहन से 175 पेटी कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई। हर पेटी में नौ बोतलें थीं, इस तरह कुल 1575 बोतलें मिलीं, जिनमें प्रत्येक बोतल 2.25 लीटर की है। इतनी बड़ी मात्रा में बिना कागजात माल ले जाने को नियमों का उल्लंघन मानते हुए एसएसबी ने पूरी खेप और वाहन को जब्त कर लिया।


जब्त सामान को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय रुपईडीहा को सौंप दिया गया है। इस मामले में पिंटू प्रधान का कहना है कि ड्राइवर रास्ता भटक गया था, जिस वजह से वह सीमा की ओर चला गया, जबकि उसे रुपईडीहा बाजार जाना था। हालांकि कमांडेट का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें