फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व ट्रक में भिड़ंत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज के पास बस व ट्रक में भिड़ंत हो गई। बस में बैठे सात यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस का चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बहराइच-लखनऊ मार्ग पर अनुबंधित बसों का संचालन होता है। इनमें कुछ डग्गामार वाहन भी शामिल रहते हैं। अनुबंधित की आंड़ में यह सवारियों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं।

शनिवार को लखनऊ से डग्गामार बस संख्या यूपी 41 जे 0560 सवारियों को लेकर बहराइच जा रही थी। बस लखनऊ-बहराइच मार्ग कैसरगंज में परमहंस पीजी कॉलेज के निकट पहुंची, तभी बहराइच की ओर से जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


बस में बैठे लगभग सात यात्री घायल हो गए। बस के रुकते ही यात्री दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर चले गए। बस का चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गया।

गाड़ी सड़क पर ही खड़ी रही। सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों का कुशलक्षेम पूछकर बस को किनारे लगवाया।

पुलिस के मुताबिक ट्रक को मामूली खरोच आई। बस का शीशा बुरी क्षतिग्रस्त हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक व परिचालक की तलाश शुरू कर दी गई है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें