फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल ले जाई जा रही 17 बोरी यूरिया बरामद

Sat, 08 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। एसएसबी की संयुक्त गश्ती टीम ने शुक्रवार को भारत से नेपाल ले जाई जा रही 17 बोरी यूरिया और छह साइकिलों के साथ चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी के अनुसार, छह अगस्त को सीमा चौकी भादापुरवा और ‘एफ’ समवाय मुख्यालय लौकाही की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

उसी दौरान दोपहर करीब 12:15 बजे सीमा चौकी भादापुरवा के कार्यक्षेत्र में भादा नदी के पास सीमा स्तंभ संख्या 669/25 से लगभग डेढ़ किमी अंदर भारतीय क्षेत्र में कुछ लोग साइकिलों पर यूरिया की बोरियां ले जाते दिखाई दिए। जवानों को देखकर आरोपी यूरिया और साइकिलें छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगे। एसएसबी जवानों ने चार लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया।


पकड़े गए आरोपियों में नेपाल के बर्दिया जिले के खुंटीपुर वार्ड नंबर-11 निवासी राम भरोस चौधरी, बंगुसरी वार्ड नंबर-5 निवासी विकास थारू, गुलरिया के परसिया वार्ड नंबर-10 निवासी अनिल कुमार थारू और बंगुसरी वार्ड नंबर-5 निवासी निरंजन थारू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें