फोटो 6 में है।
मेधावियों को किया सम्मानित
गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा के लिटिल एंजिल स्कूल इंग्लिश मीडियम के दसवीं सीबीएससी के छात्र-छात्राओं का मंगलवार को सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि ने सभी छात्रों को मेडल देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
मिहींपुरवा कस्बे में स्थित लिटिज एंजिल स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सीबीएसई की परीक्षा में ए ग्रेड लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बोर्ड के मास्टर ट्रेनर अभिजीत बनर्जी रहे। उन्होंने विद्यालय के छात्र अशोक बोस, सहजभाव, डॉली मदेशिया, मोहित हिसारिया, अरुशी टेकड़ीवाल को मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों से उनके भविष्य के बारे में पूछा एवं इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह व प्राचार्य कमल सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक परमजीत सिंह, सहनवाज अली, प्रदीप मदेशिया दीपक पटेल, लिटिल एंजिल बहराइच की शिल्पी पांडेय तथा अभिभावक मौजूद रहे।