फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेरुआ नदी में जमी सिल्ट का मुआयना कर गौशाला की देखी स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

मुकुट विहारी वर्मा ने गेरुआ नदी में जमी सिल्ट का मुआयना कर गौशाला की देखी स्थिति
बहराइच/बिछिया। प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री ने कतर्नियाघाट क्षेत्र का मुआयना कर गेरुआ नदी में जमा सिल्ट की स्थिति देखी। इसके बाद बिछिया में स्थित गौशाला का निरीक्षण कर जंगल से सटे गांव में चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा कतर्नियाघाट के दौरे पर रहे। उनके साथ महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, विधायक अक्षयवर लाल गौड़ एवं विधानसभा क्षेत्र प्रभारी योगेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। मिहींपुरवा नगर में मंत्री और विधायकों का कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मंत्री की अगुवाई में दल कर्तनियाघाट पहुंचा। वहां पर माननीयों की टीम ने गेरुआ नदी के घाट और नदी में कोठिया घाट पर जमा सिल्ट की स्थिति जांची। इसके बाद सभी बिछिया वनग्राम में स्थित गौशाला पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बडखड़िया में जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं से जनता को जोड़ने की बात कही। ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर सहकारिता मंत्री ने समस्याएं सुनी और निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ. आनंद गौड़, मंदीप सिंह वालिया, गौरव वर्मा, वीरचंद्र वर्मा, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, रोहित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताई समस्या
गेरुआ नदी के भ्रमण के दौरान वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह ने खाता कारीडोर के रास्ते नेपाल और भारत के जंगल के जुड़ने की जानकारी दी। यह भी बताया कि सिल्ट के कारण नदी कटान कर रही है, जिससे जंगल को खतरा है। वहीं, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजनाधिकारी दबीर हसन ने भी गेरुआ नदी में जलीय जीवों के प्रवास की स्थिति से अवगत कराया। कहा कि विशेषज्ञों के द्वारा अध्ययन के बाद कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें