फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के लिए जा रहा पांच बोरी खाद्यान्न ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कालाबाजारी को जा रहा कोटे का अनाज पकड़ा
विज्ञापन

पुलिस को सौंपा, दो दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ केस
उर्रा (बहराइच)। परवानीगौढ़ी गांव से पांच बोरी कोटे का अनाज सोमवार देर रात मिहींपुरवा बाजार ले जाया जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अनाज को मय वाहन पकड़कर पुलिस को साैंप दिया। पुलिस ने अनाज लदे वाहन को कब्जे में ले लिया, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। जबकि ग्रामीण अनाज के कालाबाजारी का बयान पुलिस को दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानीगौढ़ी गांव से एक वाहन पर कोटे का पांच बोरी गेहूं लादकर मिहींपुरवा बाजार ले जाया जा रहा था। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी। इस पर गांव निवासी बलदेव मौर्या, संजय रावत, संजय महाराज, बलेश्वर यादव, कमलेश गुप्ता आदि ने वाहन को घेर लिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी मोतीपुर तथा एसओ रामअवतार सिंह यादव को सूचना दी। सूचना पाकर डायल 100 की टीम ने गेहूं लदे वाहन को कब्जे में ले लिया। दो दिन से वाहन खड़ा है। पांच ग्रामीणों ने बयान भी दर्ज करा दिए हैं। उसके बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष दयानंद यादव का कहना है कि किसी ग्रामीण ने तहरीर नहीं दी है। इसलिए केस दर्ज नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें