फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला सेवायोजन कार्यालय में 16 जनवरी को साढ़े दस बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें सोनम एक्वा हेल्थ केयर, एक्सजेट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, विनूथना फर्टिलाइजर्स, शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड, कारथ्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, धनवर्षा बायो प्लांटेक प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी एजेंट रिक्रूटमेंट एजेंसी की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सोनम एक्वा हेल्थ केयर में एचआर मैनेजर ब्रांच, मैनेजर, सुपरवाइजर, स्टोर कीपर व अन्य पदों के लिए डिप्लोमा पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण पदों पर भर्ती की जाएगी। डिप्लोमा पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक चयनित होंगे। एक्सजेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से काउंसलर व अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति चयनित होंगे। पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ट्रेनर के पद पर भर्ती की जाएगी। हाईस्कूल पास 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति चयनित होंगे।
विनूथना फर्टीलाइजर द्वारा सेल्स ट्रेनी के पद पर भर्ती की जाएगी। इसमें इंटरमीडिएट पास 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति चयनित होंगे। शिवशक्ति बॉयो टेक्नालॉजी की ओर से सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती की जाएगी। इसमें इंटरमीडिएट पास 20 से 32 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति चयनित होंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व आईटीआई प्रशिक्षित युवा एवं सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल एसईडब्लूएवाईओजेएएन डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने में कोई परेशानी होने पर अपने पंजीकरण कार्ड सहित जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर 15 जनवरी तक ऑफलाइन आवेदन कराकर स्वयं के दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व समस्त प्रमाण पत्रों सहित 16 जनवरी को समय से जिला सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित होकर पुरुष/महिला रोजगार मेले में प्रतिभाग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें