फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय टीम

विज्ञापन
जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित ​खिलाड़ियों के साथ अति​थि।
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का संयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच के प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार ने किया। इसमें शंकर इंटर कॉलेज नानपारा, महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच, राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहराइच समेत जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जीत के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने पासिंग, ड्रिब्लिंग और गोल करने के प्रयासों से अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और उनके साथ पहुंचे शिक्षकों में भी खासा उत्साह रहा।

प्रतियोगिता में किए गए प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय स्तर के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों से आगामी मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में क्रीड़ा सचिव विवेक रावत, उप क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार, आयोजक व्यायाम शिक्षक नवीन कुमार मिश्र, व्यायाम शिक्षक अरविंद कुमार और वंदना रंजन का सक्रिय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें