फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जलभराव के बाद नाला सफाई अभियान तेज

विज्ञापन
पयागपुर बस स्टॉप पर चल रहा नाला खोदाई का कार्य।
विज्ञापन
पयागपुर। बारिश के कारण बस स्टॉप वार्ड में जलभराव की समस्या गंभीर होने के बाद नगर पंचायत ने मंगलवार को नाला सफाई अभियान शुरू कराया। वार्ड सभासदों की शिकायत पर नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और जल निकासी के लिए नालों की सफाई शुरू कराई। फिलहाल अस्थायी नाला खोदा जा रहा है। अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि जल निकासी के लिए तत्काल अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने जेई को नाला निर्माण और स्थायी जल निकासी व्यवस्था के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। एस्टीमेट प्राप्त होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। पिछले दिनों हुई बारिश खागा दाई मंदिर और काली माता मंदिर परिसर के अलावा कई लोगों के घरों में भी बारिश का पानी भर गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बसंत सिंह, सभासद प्रतिनिधि विवेक नारायण रावत, अनुपम सिंह, कौशल त्रिपाठी, थानाध्यक्ष दीपक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें