फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित एंबुलेंस दुकान में घुसी, वृद्धा की मौत, बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के शेखदहीर मोहल्ले में स्थित एक दुकान में मंगलवार देर शाम अनियंत्रित निजी एंबुलेंस जा घुसी। इससे दुकान के सामने खड़ी एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बालक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला शेखदहीर के सच्चा आश्रम टेपरा में मोहल्ला निवासी परशुराम की प्रॉविजन स्टोर की दुकान है। मंगलवार शाम करीब 7.40 बजे लोग दुकान पर सामान खरीद रहे थे। तभी शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस दुकान में जा घुसी। चीख पुकार और भगदड़ मच गयी। दुकान के काउंटर पर खड़ी होकर सामान ले रही गांव निवासी सावित्री देवी (65) पत्नी स्व. बिहारी लाल की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अंकुश (07) पुत्र राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

अन्य लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचायी। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। एंबुलेंस चालक को मौके पर ही भीड़ ने दबोच लिया। वह नशे में बताया जा रहा है। दुकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। मौके पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह टीम के साथ पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एंबुलेंस पर केयर हॉस्पिटल लखनऊ लिखा हुआ है। नशे में होने के चलते चालक अब तक सिर्फ अपना नाम छैलू बता सका है। चालक को भी चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें