फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहरा और आजमगढ़पुरवा गांव के किसानों के गन्ने की फसल हाथियों ने रौंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। निशानगाड़ा रेंज के लोहरा और आजमगढ़पुरवा गांव के निकट दो दिन से हाथियों का मूवमेंट बना हुआ है। रात में हाथियों ने दोनों गांवों के पास 15 बीघा गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों के झुंड के चलते पूरी रात ग्रामीण सो नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए वन विभाग की ओर से 20 सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम क्षेत्र में निरंतर गश्त कर रही है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में तीन दिन पूर्व नेपाल से 24 हाथियों का झुंड पहुंचा था। यह झुंड इस समय निशानगाड़ा रेंज के कारीकोट ग्राम पंचायत अंतर्गत लोहरा और आजमगढ़पुरवा गांव के मध्य मौजूद है। शाम होते ही हाथियों का झुंड चिंघाड़ते हुए गन्ने के खेतों में पहुंच जाता है। रविवार रात करीब नौ बजे आजमगढ़पुरवा निवासी कुलदीप सिंह, स्वामीदयाल पाठक, दुर्गाप्रसाद पाठक, जगदंबा प्रसाद पाठक व सतनाम सिंह के खेतों में लगी गन्ने की फसल को हाथियों ने तहस-नहस कर दिया।

पूरी रात गांव के लोग हांका लगाते हुए ढोल पीटते रहे। लेकिन सोमवार भोर में हाथियों का झुंड जंगल की ओर गया। ग्रामीणों की सूचना पर डीएफओ जीपी सिंह ने निगरानी के लिए निशानगाड़ा और सुजौली रेंज के 20 वनकर्मियों की टीम गठित की है। डीएफओ ने कहा कि वनकर्मी निरंतर क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से खेत में पहुंचने वाले हाथियों के झुंड को जंगल की ओर भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों को सजग रहने के भी निर्देश दिए हैं। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि गठित विशेष टीम में निशानगाड़ा रेंज के वन दरोगा मनोज पाठक, वन रक्षक कबीरुल हसन, आंनद लाल, रामसुख यादव, सुजौली के रेंजर एएम यादव, मोहरनाथ मिश्रा समेत 20 वनकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें