बहराइच। जिलाधिकारी की ओर से कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन में समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष कमेटी का गठन किया गया है। जिलाधिकारी अपनी निगरानी में प्रतिदिन लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निराकरण करा रहे हैं। सोमवार को लगभग 60 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित करवाया गया।
जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि बिजली, आपूर्ति विभाग, विकास विभाग और राजस्व से संबंधित शिकायतें प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आ रही हैं। समाधान दिवस में इनका अंबार लग जाता है। ऐसे में प्रतिदिन की समस्या के त्वरित समाधान के लिए विशेष समस्या निस्तारण कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता वह स्वयं कर रहे हैं। इ
सके अलावा कमेटी में अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला आपूर्ति अधिकारी और विकास विभाग तथा सुरक्षा विभाग का एक अधिकारी शामिल है। डीएम ने कहा कि प्रतिदिन 11 बजे से चार सदस्यीय टीम कार्यालय के बाहर सभागार में बैठकर समस्याओं का निस्तारण करा रही है। कहा कि सोमवार को लगभग 60 शिकायतें आईं। सभी को मौके पर ही निस्तारित करवाया गया।