फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने चार वर्षीय मासूम के साथ किया आप्रकृतिक दुष्कर्म केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय मासूम पड़ोसी युवक अपने घुर बुला ले गया। इसके बाद मासूम के साथ कुकर्म किया। मासूम के रोने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अन्तर्गत जंगल से सटे एक गांव निवासी चार वर्षीय मासूम माता-पिता व भाइयों के साथ रहता है। रविवार को मासूम घर पर अकेला था। परिवार के लोग खेत पर गए थे। इसी दौरान पड़ोसी युवक आकर मासूम को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद उसने बालक के साथ कुकर्म किया। इसी दौरान बालक के चिल्लाने पर युवक मासूम को घर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोग आरोपी के घर पहुंचे तो मासूम बदहवास हालत में मिला। पीड़ित के माता-पिता व भाई पहुंचे। मासूम ने रोते हुए आपबीती बतायी। इस पर परिवारीजन उसे थाने ले गए।
विज्ञापन


मोतीपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने गांव पहुंचकर मौके का मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध पॉस्को व आप्रकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें