फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधि विभाग की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। रूपईडीहा के चकियारोड स्थित चल रहे अवैध मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार को औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने चार दवाओं के नमूने भरकर 30 हजार की दवाओं को सीज कर दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने बताया कि रूपईडीहा कस्बे के मेडिकल स्टोरों से नशे की दवाइयों की बिक्री की सूचना मिल रही थी। इस पर शुक्रवार को चकियारोड स्थित मेडिकल पर छापेमारी की गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि छापेमारी के दौरान बाबागंज के दुर्गापुर निवासी दुकान संचालक रियाज अहमद मेडिकल स्टोर के संचालन का कोई कागजात नहीं दिखा सके।

उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर अवैध तरीके से संचालित होता मिला। जांच के दौरान दुकान पर कई संदिग्ध दवाइयां पाई गईं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकान पर खांसी का एक संदिग्ध सिरप भी बरामद हुआ। दुकान में रखी 30 हजार की संदिग्ध दवाओं को सीज करते हुये चार दवाओं के नमूनों को भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी के दौरान रूपईडीहा बाजार स्थित मेडिकल स्टोरों में अफरातफरी रही। कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें