फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण का मिला लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जनपद को हरा भरा बनाने के लिए 39.96 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य मिलने के बाद वन विभाग की ओर से सभी विभागों को लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों में जीपीएस के माध्यम सेे पौधरोपण की निगरानी भी की जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि जनपद के लिए 39 लाख 96 हजार 941 पौधों को लगाने का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है।
विज्ञापन


इसके तहत वन विभाग को 1288814, ग्राम्य विकास विभाग 1791800, उद्यान विभाग को 179168, राजस्व को 178420, पंचायती राज विभाग को 178420, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 71672, बेसिक शिक्षा विभाग को 71672, कृषि को 57443, सिंचाई को 28800, लोक निर्माण को 24714, नगर विकास को 24538, स्वास्थ्य को 11983, प्राविधिक शिक्षा विभाग को 10983, उच्च शिक्षा विभाग को 10983, पशुपालन को 7900, रेलवे को 7763, रेशम को 7308, सहकारिता को 7200, उद्योग को 6943, विद्युत को 6320, औद्योगिक विकास को 6100, आवास विकास (डूडा) व पुलिस विभाग को 5680-5680, श्रम को 1789, रक्षा विभाग को 3378 तथा परिवहन विभाग के लिए 1680 पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डीएफओ ने बताया कि पौधरोपण अभियान की मूल इकाई ग्राम पंचायत को माना जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में माइक्रोप्लान विकसित कर पंचायत स्तर पर पौधरोपण कार्य किया जायेगा। समस्त ग्राम पंचायतों में विभिन्न भूमि सामुदायिक, नगर, रोड, स्कूल प्रांगण, निजी आदि की भूमि पर ग्रामीणों की इच्छानुसार मनरेगा गाइड लाइन के तहत पौधरोपण कराया जायेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में कृषि विभाग के पंजीकृत किसानों की ओर से 10 पौधों का रोपण अनिवार्य रूप से किया जाना है। पौधरोपण कार्य की प्रमाणिकता बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत को इकाई मानते हुए जीपीएस के माध्यम से जियो-टैगिंग भी की जायेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर लगेंगे 19.97 लाख पौधे
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा दी गयी व्यवस्था के अनुसार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ा अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत सभी विभागों की ओर से 19 लाख 97 हजार 840 पौधे लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें