फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से निजात दिलाएंगे, ब्राडगेज रेल लाइन पर दौड़ाएंगे नई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चुनाव जीतने के बाद विश्वास से लबरेज भाजपा प्रत्याशी अक्षयवरलाल गोंड ने कहा कि वह तो सिर्फ भाजपा प्रत्याशी के रूप में निमित्त मात्र थे। जीत उनकी नहीं, बल्कि जनता की हुई है। अक्षयवरलाल ने कहा कि जनता ने भरोसा किया है। ऐसे में जनता के बीच रहकर मूलभूत समस्याओं से लेकर व्यावसायिक स्तर व अन्य समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता ने संसद पहुंचाया है। ऐसे में सबसे पहले बाढ़, सड़क, रेल की समस्या का समाधान करवाना प्राथमिकता में शामिल है। कहा कि जनता को कभी शिकायत का मौका नहीं दूंगा।
विज्ञापन


शहर के गल्लामंडी स्थित मतगणना स्थल पर शाम 3:30 बजे जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई, भाजपा प्रत्याशी अक्षयवरलाल गोंड के समर्थक गदगद हो उठे। मतगणना स्थल पर ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए अक्षयवरलाल गोंड ने कहा कि बहराइच की जनता ने उन पर विश्वास किया है। इस विश्वास को टूटने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि जिले की सबसे अधिक समस्या बाढ़ की है। बाढ़ से निजात मिल सके, लोग खुशहाल जीवन जी सकें। इसके लिए संसद में आवाज उठाई जाएगी। जरूरत हुई तो अधिनियम भी पारित करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधे जिले के लोगों को ब्राडगेज रेल लाइन की सुविधा मुहैया है। पूरे जिले में आमान परिवर्तन करवाने का प्रयास होगा। नई रेलगाड़ी संचालन की कोशिश होगी। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में सड़कों की खस्ता हालत दूर कर लोगों को सुगम आवागमन मुहैया कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन


अक्षयवरलाल गोंड ने कहा कि इस बार चुनाव प्रचार के दौरान वह जहां भी गए। लोगों ने यही कहा कि पिछली बार जिनको सांसद चुना था, वह दिखाई नहीं पड़ी। ऐसे में जनता को भरोसा दिलाना चाहूंगा, कि मैं जनता के बीच रहकर समस्याओं को महसूस कर समाधान करवाऊंगा। लोगों को किसी भी स्तर पर शिकायत का मौका न मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें