फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ बोले मोदी दिलाएंगे रोजगार, खत्म होंगी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। देश में पुन: मोदी की सरकार बनने पर जिले के लोग उत्साहित हैं। खासकर युवाओं में अधिक जोश है। युवाओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी देश और युवाओं के बारे मेें सोचते हैं। उनमें त्वरित निर्णय लेने की क्षमता है, जिससे एक बार फिर मोदी सरकार आयी है। युवाओं से बातचीत पर खबर।
विज्ञापन


इंसेट
मोदी में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता
युवाओं ने मोदी की सरकार बनवाने के लिए पूरा दमखम लगा दिया। उसका नतीजा सामने है। बहराइच ही नहीं, देवीपाटन मंडल में फिर से भाजपा की बल्ले-बल्ले है। युवाओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता है। युवाओं को विश्वास है कि नरेेंद्र मोदी युवाओं के लिए कुछ विशेष करेंगे।
अनामिका श्रीवास्तव

उच्च शिक्षा का होगा विकास
नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जो सपने दिखाए हैं, उसके पूरा होने की उम्मीद है। मोदी की भावनाओं से युवाओं को लगा था कि सिर्फ नरेंद्र मोदी ही देश की तकदीर बदल सकते हैं। युवाओं को समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। इसी के चलते यूथ ने नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया है। उच्च शिक्षा का बहराइच में अभाव है। उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर बहराइच के विकास का आश्वासन नरेंद्र मोदी ने बहराइच की रैली में पुन: दिया था। अब वह पूरा होगा।
विज्ञापन

साधना वर्मा

रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
नरेंद्र मोदी की सरकार देश में बननी तय हो गई है। यूथ मोदी के साथ था और रहेगा। इसका परिणाम सामने है। यूथ की ताकत का विपक्षी दलों को भी अंदाजा लगाना चाहिए। बहराइच रोजी-रोजगार के मामले में काफी पीछे है। मोदी की सरकार बनने से यह उम्मीद है कि बहराइच में व्यवसायिक संस्थान स्थापित होंगे। शिक्षित युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा। रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
अंकुर शर्मा

सड़क व रेल की समस्या से मिलेगी निजात
सड़क और रेल की समस्या से जिले के लोग परेशान हैं। मोदी की सरकार बनने से उम्मीद है कि इस समस्या से निजात मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ विशेष प्रयास होगा। बाढ़ का संकट जिले के लाखों लोगों को प्रतिवर्ष तबाह करता है। इस मामले में मोदी की सरकार कुछ न कुछ करेगी।
आनंद कुमार पोद्यार

सुरक्षित रहेगा देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल देश चलाकर साबित कर दिया है कि उनकी मौजूदगी में देश पूरी तरह सुरक्षित है। सीमाओं पर अतिक्रमण करने की हिम्मत किसी भी देश में नहीं है। इसके साथ ही विकास की रफ्तार बढ़ी है। युवाओं के सपने पूरे होते दिखे हैं। उम्मीद है कि पुन: प्रधानमंत्री मोदी के आने से अधूरे सपनों को पंख लगेंगे।
प्रभात गौरव गुप्ता

भ्रष्टाचार से मिलेगी निजात
भ्रष्टाचार से हर आदमी परेशान है। प्रधानमंत्री मोदी के रहते हुए ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकता है। इसे आम आदमी ने महसूस किया। युवाओं को भी अहसास हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ही उनका भविष्य सुरक्षित है। जिससे एक बार फिर मोदी सरकार बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

अंशू मदेशिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें