फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी को असहनीय पेट दर्द, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद सावित्री बाईफुले दोपहर में घर पर कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना पर मंथन कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें असहनीय पेट दर्द की शिकायत हुई। आननफानन में सांसद को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक एबडामिनल पेन की शिकायत बता रहे हैं। कहना है कि टेंशन व अन्य मामले दर्द का कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन


बहराइच की सांसद व 17वीं लोकसभा चुनाव की कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री बाईफुले बुधवार दोपहर नानपारा के भग्गापुरवा स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां व अन्य मुद्दों पर वार्ता कर रही थीं। शाम पांच बजे के आसपास अचानक उनको पेट दर्द होने लगा।

असहनीय दर्द शुरू होने पर मौके पर मौजूद अक्षयवरनाथ कनौजिया व अन्य कार्यकर्ता उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. चंद्रभान व डॉ. मीनाक्षी ने इलाज शुरू किया। डॉ. चंद्रभान ने बताया कि सांसद के पेट में एबडामिनल पेन है।
विज्ञापन


इस पेन का कारण टेंशन, पथरी, खानपान व अन्य कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राईवेट वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इंजेक्शन लगने के बाद स्थिति में कुछ सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें