मिहींपुरवा में स्थित गल्लामंडी की चहारदीवारी कई जगह टूट गई। मंडी परिसर में मवेशी टहलते रहते हैं। इससे मंडी आने वाले किसानों को काफी परेशानी होती है। मंडी में तैनात कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मिहींपुरवा में नवीन गल्ला मंडी स्थित है। इस मंडी परिसर में एफसीआई और पीसीएफ की ओर से गेहूं व धान की खरीद की जाती है। कर्मचारी मंडी परिसर की देखभाल नहीं करते हैं।
इससे मंडी आने वाले किसानों को परेशानियां होती हैं। मंडी परिसर में छुट्टा मवेशी टहलते रहते हैं। किसानों ने बताया कि 10 से 12 की संख्या में मवेशी हमेशा परिसर में टहलते हैं। मवेशियों के हमले में लोग घायल भी हो रहे हैं लेकिन कर्मचारी व सुरक्षा कर्मी इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं।
ऐसे में किसानों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस मामले में उपजिलाधिकारी बाबूराम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच करायी जाएगी। मंडी परिसर में पशुओं का टहलना ठीक नहीं है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।