फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को दी सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव-2019 के मतगणना कार्य में लगे मतगणना पर्यवेक्षकों, माइक्रो आब्जर्वर्स व मतगणना सहायक का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण में कर्मचारियों को ईवीएम से मतों की गणना किए जाने, पोस्टल बैलेट निकालने व रिजल्ट शीट भरने आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी शालीनता, धैर्य एवं संयम का परिचय देते हुए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार गणना का कार्य करायेंगे। यह भी कहा कि सभी कार्मिक पूरी तरह से तटस्थ रहते हुए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे।

पूरी सावधानी के साथ रिजल्ट शीट की प्रतियों को भरने का कार्य करेंगे। कहा कि सभी लोग इस प्रकार से कार्य करेंगे जिससे पोलिंग एजेंट भी आपकी कार्रवाई से संतुष्ट हो जाएं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा भी मतगणना कार्मिकों को मतगणना के बारे में तकनीकी, व्यवहारिक एवं आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर अन्य अधिकारी व गणना कार्य के लिए नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर व मतगणना सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें