फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का कार्यक्रम तय

विज्ञापन
विज्ञापन
30 को बहराइच में जनसभा करेंगे मोदी
विज्ञापन



बहराइच। अवध क्षेत्र में होने वाले पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा के लिए बहराइच को चुना है। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से पार्टी की जिला कमेटी को 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी की जनसभा के आयोजन की सूचना दे दी गई है।


जिसके बाद जिला कमेटी मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई है। मोदी के आगमन को लेकर पदाधिकारियों में जबर्दस्त उत्साह है। भाजपाइयों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहराइच से लगाव काफी पुराना है।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में जनसभाएं कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी का बहराइच से बहुत पुराना लगाव है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन का काम देखते हुए बहराइच आने पर ही उनको दिल्ली बुलाया गया था।


जहां से तत्कालीन मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल की जगह केंद्रीय नेतृत्व ने गुजरात का मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया था। वर्ष 2014 में बहराइच के विश्वरिया में आयोजित जनसभा में भी नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में इस बात का जिक्र किया था।


2019 के चुनाव में भी नरेंद्र मोदी बहराइच में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय की ओर से जिला कार्यकारिणी को इसकी सूचना दे दी गई है। 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी का बहराइच में कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। अवध क्षेत्र के जिलों के भाजपा पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि गुरुवार देर शाम प्रदेश मुख्यालय की ओर से बहराइच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम निर्धारित होने की जानकारी दी गई है। स्थान के चयन के लिए कमेटी बनाई जा रही है। जिसके बाद आगे की तैयारियां शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें