फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष पर इंडो-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा। खुफिया एजेंसियों की ओर से घुसपैठ की आशंका जताने के बाद बहराइच में इंडो-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीमा पर सघन तलाशी हो रही है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय रुपईडीहा मार्ग पर तीन डॉग स्क्वॉयड दस्ते के साथ सीमा पार करने वालों पर नजर रखी जा रही है। एसएसबी जवानों की टोलियां नोमैंस लैंड पर भ्रमण कर रही हैं।

जंगल से सटी नेपाल सीमा पर भी कड़ा पहरा है। खुफिया एजेंसियां भी सीमावर्ती गतिविधियों की टोह ले रही हैं। नव वर्ष 2019 के स्वागत के लिए लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस उल्लास और उमंग पर नेपाल की खुली सीमा से घुसपैठ की आशंका खुफिया एजेंसियों ने जतायी है। इसके कारण नेपाल से सटी बहराइच की 100 किलोमीटर सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

सीमा पार आने-जाने वालों की सघन तलाशी हो रही है। रुपईडीहा में एसएसबी सातवीं बटालियन के जवान सीमा पार करने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे के साथ ही तीन डाग स्क्वॉयड दस्ते लोगों की तलाशी ले रहे हैं। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार गिरि ने बताया कि नव वर्ष पर देश विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सघन तलाशी शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि रुपईडीहा क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों के रास्तों पर निगरानी के लिए नोमेंस लैंड पर सात टोलियां निरंतर भ्रमण कर रही हैं। सीमावर्ती नानपारा, नवाबगंज, रुपईडीहा, मोतीपुर, मुर्तिहा और सुजौली थाने की पुलिस को सजग किया गया है।
विज्ञापन

नव वर्ष पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए थानों को निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट किया गया है।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें