फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही गलन ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में ठिठुरन और गलन लोगों को बेहाल किए है। सोमवार को भी मौसम में उतार चढ़ाव का दौर चला। सुबह धुंध के बाद चटक धूप खिली तो लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हालांकि, शाम ढलते ही फिर ठिठुरन और गलन का लोगों को सामना करना पड़ा। धुंध भी बरकरार रही।

तराई में कभी बदली तो धुंध से जनजीवन अस्तव्यस्त है। चार दिन से चल रही बर्फीली पछुआ हवा से सोमवार को निजात मिली। इस बार कोहरे ने तो नहीं सताया लेकिन धुंध, ठिठुरन और गलन से दिनचर्या प्रभावित रही।

सोमवार सुबह नौ बजे जब चटक धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। सभी ने अपने-अपने अंदाज में धूप का मजा लिया। धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शाम को सूरज ढलते ही लोगों को सिहरने के लिए मजबूर होना पड़ा। ठिठुरन और गलन ने परेशान किया।

फसल अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उसके बाद पुन: मौसम में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें