फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर बहराइच मार्ग पर गिलौला के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

बहराइच। सहनवाजपुर गांव निवासी एक ग्रामीण पारिवारिक कार्य से मंगलवार की देर रात में गिलौला जा रहा था। बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी गिलौला पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, रास्ते में ग्रामीण ने दम तोड़ दिया।

रिसिया थाना अंतर्गत सहनवाजपुर गांव निवासी झूरी (49) पुत्र रामअवध पारिवारिक कार्य से मंगलवार देर रात बाइक से गिलौला जा रहा था। बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर धरसवां के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे झूरी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में झूरी को सीएचसी गिलौला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रास्ते में ही झूरी ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते बहराइच पहुंचे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें