फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 गांवों में बाढ़ बरकरार, बढ़ रहा पानी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
महसी/राजीचौराहा। बाढ़ की स्थिति महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में सप्ताह भर से बरकरार है। घाघरा नदी खतरे के निशान से 67 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिसके चलते 96 गांव अभी भी बाढ़ से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर रात से तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जलायोग संस्थान घाघराघाट के मापक सुशील शुक्ला ने बताया कि दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से नदी का पानी बढ़ रहा है। खतरे का निशान 106.07 मीटर है। जबकि शनिवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 106.746 मीटर मापा गया। इसके चलते महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ का संकट फिर गंभीर हो गया है। कैसरगंज तहसील के 34 महसी तहसील के 40 गांव के अलावा नानपारा क्षेत्र के गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। मापक ने बताया कि निरंतर जलस्तर में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में स्थिति और भयाभव होगी। इस समय नदी की कटान थमी हुई है। लेकिन जलस्तर में वृद्धि के कारण अफरा-तफरी की स्थिति है। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय का कहना है कि बाढ़ प्रभावित सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और राजस्वकर्मी निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। बाढ़ चौकियां संचालित हो रही हैं। इस समय 82 नाव और दो मोटरबोट संचालित हो रही हैं। जरूरत के मुताबिक और नावें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें