फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की कार पर हुये पथराव के विरोध में महिला कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल की कार पर पथराव के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

महिला कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सात सूत्री मांगपत्र भेजा
बहराइच। जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपकर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कार पर हुए पथराव पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पार्टी की जिला अध्यक्ष खैरुलनिंशा ने कहा है कि गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव किया गया। देश में मौजूदा केंद्र सरकार की ओर से विपक्ष के नेताओं पर एक साजिश के तहत हमले करवाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर हुए हमले में तीन भाजपा नेताओं के नामों का खुलासा हुआ है। गुजरात पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। धरने के दौरान सभी ने घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुये राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। इस मौके पर गुड़िया, सूफीया, नरगिस, सहरबानों, कैसरजहां, पूनम, शांतीदेवी, उमादेवी, रीतू, कविता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें